जय जिनेंद्र 🙏
श्री हुमड समाज प्रगति संघ द्वारा संचालित ऑनलाइन संस्कार सिंचन पाठशाला के बच्चो को उनके अभिभावकों के साथ रविवार, 26 जुलाई 2026 को दोपहर 3:00 बजे, सोला मंदिर में विराजमान परम पूज्य अपूर्व सागर महाराजजी ससंघ के पावन सत्संग एवं आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु आमंत्रित किया गया था।
बच्चों से और उनके मातापिता से ऑनलाइन चल रही पाठशाला का फिडबैक लिया गया, समाज के संरक्षक श्री निरंजनजी जुवा ने पाठशाला के फायदे, संस्कार सिंचन के बारे में बताया एवं बच्चों को पाठशाला attend karne के लिए प्रोत्साहित किया।
सोला मंदिर में विराजमान परम पूज्य अपूर्वसागर महाराजजी ससंघ के आशीर्वचन प्राप्त हुए।
श्री रौनक रूपेश शाह द्वारा पाठशाला की विस्तृत जानकारी दी गई।
उपस्थित बच्चों को
समाज सदस्यों श्रीमती एकता जिगर दोशी
श्रीमती रोनक रूपेश शाह एवं
श्रीमती निधि बिनीत दोशी की ओर से बच्चों आकर्षक उपहार दिए गए।
जय जिनेंद्र।
डॉ. श्रेणिक शाह – अध्यक्ष. कुलदीप जावरिया – मंत्री