जयजीनेन्द्र
हमारे द्वारा निर्मित हुमड़ युवाओ के लिये जो ग्रुप बनाया गया है उसमे आप सभी ने सहयोग प्रदान किया और अपने बच्चो को उसमे जुड़ने के लिये प्रेरित किया जिसके लिये हम आपको धन्यवाद देते है !
अभी तक ग्रुप में लगभग 60 से अधिक बच्चे इसका हिस्सा बने है! हमारा प्रयास रहेगा की इसमें हुमड़ समाज के सभी बच्चे (पात्रता अनुसार) जुड़े !
बच्चो ने हमारे प्रयास को आगे बढ़ाते हुए आपस मे प्रथम बार मिलने का निर्णय लिया जिसमे 15/07/2026 को 25 बच्चो ने अपनी उपस्तिथि दर्ज की ! आपसी परिचय के बाद पिकल बॉल खेल में सभी ने हिस्सा लिया एवं आपस में बातचीत करके निकट समय में दोबारा बड़ी संख्या में मिलने का निर्णय लिया !
हमारे इस प्रयास से निसंदेह समाज के बच्चो ओर युवाओ के मध्य परस्पर सहयोग की भावना बढ़ेगी !
धन्यवाद🙏
डॉ. श्रेणिक शाह – अध्यक्ष
कुलदीप जावरिया – मंत्री