डॉ. श्रेणिक शाह के नेतृत्व में , श्री हुमड़ समाज प्रगति संघ, अहमदाबाद के सहयोग एवं नवनिर्मित हुमड़ लेडीज विंग द्वारा आयोजित 1 दिवसीय प्रवास अत्यंत ही शानदार एवं अविस्मरणीय रहा !
यहां सदस्यों ने कोबा दिगम्बर मंदिर, श्वेतांबर मंदिर के दर्शन एवं जैन म्यूज़ियम का भ्रमण किया !
इसमें समाज की 60 महिलाओं ने भाग लिया !
दिगंबर मंदिर में दर्शन के अलावा सभी सदस्यों को मुनि आचार्य संघ एवं कई माताजी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ !
तपश्चात सम्राट सम्प्रति जैन म्यूजियम देखा जो की अपने आप मे एक अद्भुत स्थान है ! सभी महिलाओं ने गाइड द्वारा उसकी महत्वता के बारे में समझा !