आप सभी को यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है की अध्यक्ष श्रेणिक शाह के नेतृत्व में कल समाज द्वारा स्व. रीवा संदीप दावड़ा जीव दया अभियान के अंतर्गत *”जीव दया कार्यक्रम”* का सफलतापूर्वक आयोजन किया ।
यह सेवा कार्य *श्री नरोडा पांजरापोल ट्रस्ट परिसर, अहमदाबाद* में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के लगभग *120 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक* भाग लिया जिसमें महिलाएं एवं बच्चे भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। गौमाता को ताजी हरी घांस आहार स्वरूप दी ! जिसमे समाज के बच्चो ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया !
यह आयोजन आप सभी द्वारा जीव दया हेतु किए गए उदार दान की वजह से ही संभव हो पाया है।
श्री राजेश गजेंद्र जैन ने उनकी एनिवर्सरी के निमित समाज सदस्यों के साथ मिलकर पशुओं में केलो का वितरण किया ! इसके उपरांत समाज के कई सदस्यों ने उदार मन से जीवदया कोष में राशि प्रदान की !
हम आपके इस सहयोग के लिए हृदय से आभारी हैं। कृपया भविष्य में भी ऐसे पुण्य कार्यों के लिए अपना निरंतर योगदान देते रहें।
कार्यक्रम के पश्चात सभी समाजबंधु के लिये जलपान की व्यवस्था श्रीमती विनति संजीव दोशी परिवार द्वारा की गई जिसके लिये हम उनके आभारी है ! आप सभी की सहभागिता और सेवा भावना को समाज नमन करता है।