प्रिय हूमड़ गण,
जय जिनेन्द्र,
दिनांक 19-04-2026 को समाज के बच्चों के लिए एक अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक शैक्षणिक इंडस्ट्रियल प्रवास (Industrial Visit) का सफल आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत बस द्वारा बच्चों को जीवदया स्थल ले जाकर की गई, जहाँ उन्होंने जीव दया कार्यक्रम में सहभागिता की तथा जलपान ग्रहण किया।
इसके पश्चात बच्चों को ZANK GIDC स्थित दो औद्योगिक इकाइयों के भ्रमण हेतु ले जाया गया। सबसे पहले समाज के सदस्य श्री हेमंत वखारियाजी की डिटर्जेंट निर्माण इकाई “पारसनाथ इंडस्ट्रीज” का दौरा किया गया, जहाँ विभिन्न प्रकार के साबुन (Detergent & Soap) के उत्पादन की प्रक्रिया को समझाया गया।
हेमंतभाई के सहयोग से बच्चों को “हाउस ऑफ पैकेजिंग” नामक प्लास्टिक प्रिंटिंग मैटेरियल बनाने वाली इकाई का भी भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्होंने प्रोडक्ट्स एवं निर्माण प्रक्रिया का विस्तृत ज्ञान प्राप्त किया।
श्री हेमंत वखारिया परिवार द्वारा सभी बच्चों एवं समिति सदस्यों को उनके उत्पाद उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। भोजन की व्यवस्था श्री हुमड़ समाज द्वारा की गई तथा भोजन उपरांत वखारिया परिवार द्वारा आइसक्रीम की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर श्री हुमड़ समाज प्रगति संघ हृदय से श्री हेमंतभाई वखारिया परिवार का आभार व्यक्त करता है।
इस इंडस्ट्रियल विजिट हेतु बस की व्यवस्था श्री राजू भाई दोशी (अभिषेक ट्रावेल्स) परिवार द्वारा की गई, जिसके लिए हम उनके प्रति भी हार्दिक धन्यवाद प्रकट करते हैं।
प्रवास के सुंदर एवं सफल आयोजन हेतु समिति सदस्य श्री कुलदीपजी एवं श्री संदीपजी का विशेष आभार। बस में बच्चों के लिए चॉकलेट्स, शीतल पेय एवं जल की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई।
साथ ही उन सभी महिला सदस्यों का भी धन्यवाद, जिन्होंने इस प्रवास में सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता निभाई।
अधिक जानकारी हेतु कृपया विजिट करें:
https://www.facebook.com/hspsabad
🙏
धन्यवाद
श्रेणिक शाह (अध्यक्ष)