18 मार्च 2026 को डॉ. श्रेणिक शाह जी की अध्यक्षता में श्री हुमड समाज प्रगति संघ द्वारा एक अत्यंत प्रेरणादायक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
समाज की बालिकाओं एवं महिलाओ के लिए “The Kerala Story 2” फिल्म के 2 शो सिनेमा हॉलों में आयोजित किए गए। लगभग 170 महिलाओं और बालिकाओं ने इस आयोजन मे भाग लिया। फिल्म के दौरान बालिकाओं को आत्म-रक्षा और सजगता की शपथ दिलाई गई एवं उन्हें संवेदनशील विषयों के प्रति जागरूक किया गया।
समाज की सुरक्षा और वैचारिक जागृति के लिए किया गया यह प्रयास निश्चित ही सराहनीय है।